मुंगेर में दोस्तों ने जहर मिलाकर युवक को पिलायी शराब, मौत से पहले पत्नी को कही ये बात

शराब पार्टी में जहर देकर दोस्त की हत्या करने का एक मामला सामने आया है. मुंगेर में रविवार की शाम एक शराब पार्टी हुई. इस पार्टी में अजीत कुमार और उसके दोस्त शामिल हुए. सबने शराब पी. इसी दौरान दोस्तों ने अजीत कुमार को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया.

मुंगेर. शराब पार्टी में जहर देकर दोस्त की हत्या करने का एक मामला सामने आया है. मुंगेर में रविवार की शाम एक शराब पार्टी हुई. इस पार्टी में अजीत कुमार और उसके दोस्त शामिल हुए. सबने शराब पी. इसी दौरान दोस्तों ने अजीत कुमार को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है.

देर रात लौटा घर

बताया जाता है कि शराब पार्टी करने के बाद अजीत कुमार देर रात दोस्तों के साथ घर लौटा था. घर पहुचते ही उसकी तबियत बिगड़ी. घरवाले जब तक कुछ समझ पाते, उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले के छानबीन की जा रही है.

पत्नी को बतायी ये बात 

अजीत की पहचान बशुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी जर्मन यादव का बेटा है. बताया जा रहा है कि अजीत रविवार की शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था. देर रात शराब पार्टी करने के बाद दोस्तों ने नशे की हालत में उसे घर पहुंचाया था. घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को बताया कि दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिला दिया है. देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन जबतक उसे अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया.

पिता ने लगाया ये आरोप

अजीत के पिता जर्मन यादव के मुताबिक पांडव यादव शराब का कारोबार करता है. लगातार वह अजीत को अपने घर में शराब रखने के लिए दबाव बना रहा था. अजीत शराब कारोबारी पांडव की बात मानने को तैयार नहीं था. इससे नाराज होकर पांडव यादव ने दोस्तों के साथ शराब में जहर मिलाकर अजीत को पिला दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.

जांच में जुटी पुलिस 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. अभी सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है. किसी को बख्शा नहीं जायेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >