नॉनवेज पार्टी के दौरान तबीयत बिगड़ने से चार दोस्तों की मौत; बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन जामकर हंगामा किया

पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक नॉनवेज पार्टी 4 दोस्तों की जान ले ली. शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. परिजनों ने फोरलेन जाम कर हंगामा किया.

(बाढ़ से जयमणि की रिपोर्ट )

Barh Four Friends Dies During Non-Veg Party : राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में कथित तौर पर शराब पार्टी के बाद चार युवकों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. देखते ही देखते चारों बेहोश हो गये. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि, इलाज के दौरान चारों की मौत हो गयी. मौत की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने बख्तियारपुर मोकामा फोर लेन को जामकर हंगामा करने लगे.

यहीं कर रहे थे पार्टी, शराब बरामद

शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, चारों युवक दोस्त थे और शराब पार्टी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. इसके बाद सभी बेहोश हो गये. बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि चारों की हालत बेहद गंभीर थी. ग्रामीणों ने डॉक्टरों को बताया कि युवकों ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन को जाम करते लोग

मौत के बाद फोरलेन पर हंगामा, वाहनों की लगी कतार

चारों युवकों की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया. इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसडीएम और ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया.

एंबुलेंस में रखे गये शव

हंगामे के दौरान बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर चारों युवकों के शव एंबुलेंस में रखे गये थे. सड़क जाम होने से फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवकों ने वास्तव में किस पदार्थ का सेवन किया था और उनकी मौत किस वजह से हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

मौके पर पहुंचे एसडीएम और ग्रामीण एसपी

घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही बाढ़ अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीएम और ग्रामीण एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने लोगों से सड़क जाम समाप्त करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : बाढ़ में नॉनवेज पार्टी के दौरान चार दोस्तों की बिगड़ी तबीयत, पटना लाने के दौरान हुई मौत, जहरीली पेय पदार्थ पीने की आशंका



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >