मुंगेर में बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को मारी गोली, प्रेमी पुलिस जवान ने किया हमला

बिहार के मुंगेर में बारातआने से पहले ही एक दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसके प्रेमी ने गोली मार दी. हमलावर युवक बिहार पुलिस का जवान बताया जा रहा है. वहीं प्रेमिका को गोली मारने के बाद उसने खुद पर भी हमला करने की कोशिश की.

Bihar Crime News: मुंगेर में एक दुल्हन को शादी की रात में ही गोली मार दी गयी. लड़की बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी. अचानक उसे एक युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर गोली मार दी. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक लड़की का प्रेमी थी. लड़की को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की लेकर वो सफल नहीं हो सका और फरार हो गया. हमला करने वाला युवक बिहार पुलिस का जवान है अैर पटना में तैनात बताया जाता है.

पहले लड़की को मारी गोली,फिर खुद पर फायरिंग की कोशिश

बरात आने के पूर्व ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गयी 26 वर्षीया लड़की को उसके प्रेमी ने गोली मार दी. गोली लड़की के कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीना से निकल गयी. गंभीर रूप से घायल लड़की को सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. इस दौरान प्रेमी ने भी खुद को जान मारने की नीयत से कनपटी में सटा कर पिस्तौल से फायर किया, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गया. इस दौरान ब्यूटी पार्लर के एक लड़के ने गोली चलाने वाले युवक अमन कुमार को पकड़ा, लेकिन वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया.

पार्लर के अंदर घुस कर लड़की को गोली मारी

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी एक लड़की की शादी रविवार की रात को होने वाली थी. बरात आने से पहले लड़की कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित जावेद हबीब सैलून में तैयार होने गयी थी. रात लगभग 8:.30 बजे प्रेमी अमन कुमार ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस कर लड़की को गोली मार दी और खुद भी अपने ऊपर पिस्तौल चलाया. गोली चलाने वाला युवक अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र बताया जाता है, जो पटना में बिहार पुलिस में है.

कोतवाली थानाध्यक्ष बोले..

कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो पटना पुलिस में बताया जाता है. उसने भी अपने ऊपर फायरिंग की थी, लेकिन पिस्टल नीचे गिर गया था. लड़की के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >