कोरोना से मौत का प्रमाणपत्र नहीं देनेवाले डॉक्टर पर होगा एफआइआर, विधान परिषद का निर्देश

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दो मरीजों की मौत कोरोना से होने और उसका प्रमाणपत्र नहीं देने के आरोपित डॉक्टर पर आपराधिक मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय काे दिया है.

पटना. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दो मरीजों की मौत कोरोना से होने और उसका प्रमाणपत्र नहीं देने के आरोपित डॉक्टर पर आपराधिक मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय काे दिया है.

कोराना से मौत का प्रमाणपत्र नहीं मिलने से दोनों मरीजों के परिजन मुआवजा के लिए भटक रहे हैं. अवधेश नारायण सिंह ने राम वचन राय और राम ईश्वर महतो के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मंत्री मंगल पांडे द्वारा जवाब दिये जाने के दौरान यह निर्देश दिया.

वहीं मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी दी कि इस मामले में डायरेक्टर इन चीफ की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय समिति गठित कर 15 दिनों में रिपाेर्ट मांगा गया है.

ध्यानाकर्षण के माध्यम से रामवचन राय और राम ईश्वर महतो ने बताया था कि 10 मई 2021 को भोजपुर के नरही ग्राम के रविशंकर को सांस की तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल गिरने की शिकायत पर सदर अस्पताल आरा में भर्ती किया गया था.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >