सहरसा में लूट के दौरान फाइनेंस कर्मी की हत्या, गुस्साये लोगों ने किया हंगामा

बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.

सहरसा. बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. मृतक निजी फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि लूटपाट के दौरान ही एजेंट को गोली मारी गयी है.

घटना सहरसा-मधेपुरा सीमा वर्ती क्षेत्र के सबैला चौक के समीप की घटी है. मृतक के गले में एक पहचान पत्र लगा है, जिससे उसकी पहचान हो पायी है. वह फाइनेंस कंपनी में बतौर एजेंट काम कर रहा था. पहचान पत्र के अनुसार मृतक का नाम भरत कुमार है, जो कि दरभंगा जिले के बरेली थाना अंतर्गत चकला गांव का रहने वाला है.

घटना के करीब 2 घंटे तक पुलिस घटनस्थल पर नहीं पहुंची थी. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालूम हो कि आज ही राजधानी पटना के सबसे हाइटेक सड़क अटल पथ पर दोपहर बाद एक लूट की घटना हुई है. पुलिस इस मामले में भी अब तक लुटेरे को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >