नालंदा में शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली की तड़तड़ाहट से दहशत में लोग

नालंदा में शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना है. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर से 10 लीटर शराब बरामद की. बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड दोनों ने गोलियां चलायीं. हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी की हताहत की सूचना नहीं है.

नालंदा. बिहार के नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों से अचानक फायरिंग कर दी. गोलीबारी से गांव व आसपास के इलाके दहल उठा. गोली की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गये. ग्रामीणों की मानें तो गोलीबारी के दौरान पुलिस से हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया. लेकिन बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. करीब एक घंटे तक रूक रूककर फायरिंग होते रही. गोलीबारी की आवाज थमते ही पुलिस शराब कारोबारी के घरों पर धावा बोल दिया. यह घटना बीती रात की बतायी जा रही है.

शराब पकड़ने गई पुलिस को देख बदमाशों ने की गोलीबारी

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर से 10 लीटर शराब बरामद की. बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड दोनों ने गोलियां चलायीं. हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी की हताहत की सूचना नहीं है. गांव में गोली की तड़तड़ाहट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण एक घंटे से अधिक समय तक अपने -अपने घरों में दुबके रहे. एसपी अशोक मिश्रा थाना पहुंच कर जायजा लिया. थानाध्यक्ष को विधि व्यवस्था बनाये रखने समेत कई आवश्यक निर्देश दिया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा आपसी विवाद में गोलीबारी की है. बदमाशों की पहचान की जा रही है. बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: नालंदा में जंगली फल खाने से 18 छात्र बीमार, गंभीर हालत में सभी को कराया गया अस्पताल में भर्ती
छापेमारी के बाद भी नहीं बाज आ रहे शराब तस्कर

उत्पाद विभाग और थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर शराब धंधेबाज समेत शराबियों के खिलाफ पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है. छापेमारी के बाद भी शराब कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. चकदिवावर, चकरसलपुर, केवई बिगहा, छोटी पहाड़ी, बड़ी पहाड़ी, पंडितपुर, विस्थापित, सिलाव, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, हरनौत आदि स्थानों से 16 धंधेबाज और 27 लोग शराब पीते पकड़े गये. उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >