बिहार में पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक, साइबर गिरोह ने प्रोफाइल में लगाया आपत्तिजनक फोटो, दर्ज हुई प्राथमिकी

साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों का आतंक बरकरार है. अब इस गिरोह ने पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया और कई सूचनाएं बदल दीं.

गया. साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों का आतंक बरकरार है. अब इस गिरोह ने पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया और कई सूचनाएं बदल दीं.

साथ ही उनके फेसबुक अकाउंट प्रोफाइल के स्थान पर किसी दूसरे का फोटो लगा देने का मामला प्रकाश में आया है.

इस मामले को लेकर सोमवार को कोतवाली थाने में डॉ प्रेम कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार के बयान पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

साथ ही इस मामले की जांच को लेकर बनाये गये इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर मृत्युंजय कुमार सिंह को टेक्निकल सेल के पदाधिकारियों से सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है, ताकि फेसबुक अकाउंट को हैक करनेवाले की पहचान के साथ-साथ ठोस कार्रवाई की जा सके.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >