बिहार में यूजीसी नेट की तर्ज पर होगी BET परीक्षा, शिक्षा विभाग सिलेबस तैयार करने में जुटा...

Exam For Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए राज्य स्तर पर परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है. यह परीक्षा यूजीसी नेट के तर्ज पर आयोजित की जाएगी. इसे BET (बेट) नाम दिया गया है.

Exam For Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए राज्य स्तर पर परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है. यह परीक्षा यूजीसी नेट की तर्ज पर आयोजित की जाएगी. इसे BET (बेट) नाम दिया गया है.

उच्च स्तर शिक्षा परिषद कार्यालय में बैठक के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उच्च शिक्षा निदेशक को बेट परीक्षा का सिलेबस बनवाने का निर्देश दिया है. ताकि राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति जल्द से जल्द किया जा सके. बता दें कि नेट एग्जाम के तर्ज पर बेट एग्जाम कराने का फैसला पिछले साल हीं सरकार द्वारा लिया गया था. प्री पीएचडी कोर्स में भी एडमिशन अब इसी के माध्यम से होंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार के इन 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान, जानें विशेष जानकारी…

शिक्षा विभाग सिलेबस तैयार करने में जुटा

शिक्षा विभाग विशेषज्ञों की मदद लेकर मंत्री के निर्देश के बाद सिलेबस तैयार करने में जुट गया है. इसका पाठ्यक्रम यूजीसी नेट के जैसा हीं होगा. लेकिन, इसमें बिहार से जुड़े विषयों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा. हालांकि, एग्जाम का पैटर्न सिलेबस बनने के बाद हीं सामने आएगा.

बिहार में 1.60 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति

बिहार के स्कूलों में 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसकी घोषणा पिछले हफ्ते विधानसभा में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई थी. आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर भर्तियां निकलने वाली है. मंत्री ने एक नई पहल की भी शुरुआत की है, उन्होंने सभी विधायकों से उनके इलाके के 10-10 विद्यालयों की लिस्ट मांगी है, जिनका सरकार द्वारा जीर्णोधार किया जाएगा.

क्या मोसाद ने मारा हमास लीडर इस्माइल हानिया को?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >