शर्मनाक: घर में घुस कर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म

महिला के शोर मचाने पर घर की एक औरत की नींद खुली. दोनों ने मिल उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले आरोपी दोनों को धक्का देकर भाग निकला

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित छितौनी थाने के छोटाबरियापुर मोहल्ला में एक महिला के साथ उसके पति का दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना के एक सप्ताह बाद गुरुवार की शाम महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि होली के दिन रात करीब 9:15 बजे उसके पति का दोस्त घर में घुस गया. उसके साथ जबरन नाजायज संबंध बनाया. विरोध करने पर उसकी तस्वीर भी मोबाइल से खींच लिया. महिला के शोर मचाने पर घर की एक औरत की नींद खुली. दोनों ने मिल उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले आरोपी दोनों को धक्का देकर भाग निकला.

इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर उसके पड़ोसी युवक अभिषेक कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गयी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला. पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है. कोर्ट में उसका 164 का बयान दर्ज होगा. बताते चले कि पीड़िता का पति नेपाल में बेल्डिंग का काम करता है. उसके साथ अभिषेक भी नेपाल में काम करता है. इसको लेकर अभिषेक का उसके घर आना-जाना था. इसका फायदा उठा कर उसने महिला को हवस का शिकार बनाया. इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट

बिहार में मोतिहारी में कोल्हुअरवा मोहल्ला में दुकान पर बैठी लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की. वहीं हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया. घटना को लेकर लड़की के पिता ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बुधवार की शाम उसकी बेटी दरवाजे के पास अपनी दुकान पर बैठी थी. इस दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने आकर उसके साथ छेड़खानी की. वह घर में भागने की कोशिश की तो हाथ पकड़ लिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां घर से बाहर निकली तो युवक पकड़े जाने की डर से भाग गया. उसके घर शिकायत करने लड़की के परिजन पहुंचे तो आरोपी युवक के परिजनों ने गाली देकर भगा दिया. अगले दिन आरोपी मनु दास 20-25 लोगों के साथ दरवाजे पर चढ़ गाली-गलौज व मारपीट की. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >