Bihar News: आठ जिलों के बालू घाटों के लिए इ-टेंडर की प्रक्रिया शुरू, इस दिन खोला जायेगा तकनीकी बिड

Bihar News यह पूरी प्रक्रिया चार दिसंबर को पूरी हो जायेगी और दिसंबर के पहले सप्ताह से ही आठों जिलों में बालू की उपलब्धता ठीक होने लगेगी.

पटना. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पटना सहित आठ जिलों के बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए पुराने टेंडर को रद्द करने का निर्णय राज्य खनन निगम लिमिटेड ने लिया है. साथ ही नये सिरे से इ-टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गयी है. यह पूरी प्रक्रिया चार दिसंबर को पूरी हो जायेगी और दिसंबर के पहले सप्ताह से ही आठों जिलों में बालू की उपलब्धता ठीक होने लगेगी.

ऐसे में बालू की बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सकेगी. टेंडर की अधिसूचना बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड ने जारी कर दी है. इसमें पटना, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, जमुई और लखीसराय शामिल हैं. 27 नवंबर से चार दिसंबर तक एक-एक कर जिलों का इ-ऑक्शन किया जायेगा.

निगम ने टेंडर के कागजात 16 नवंबर को जारी कर दिये गये. साथ ही इसे भरकर जमा करने के लिए 23 नवंबर को दोपहर एक बजे तक का समय तय किया गया है. 23 नवंबर को तीन बजे तकनीकी बिड खोला जायेगा. साथ ही 25 नवंबर को सफल आवेदनकर्ताओं का चयन किया जायेगा.

Also Read: Bihar News : बिहार में जहां मिलेगी शराब, वहां के चौकीदार और थानेदार होंगे जिम्मेदार

इ-ऑक्शन की तिथि

औरंगाबाद – 27 नवंबर

रोहतास – 28 नवंबर

भोजपुर – 29 नवंबर

पटना – 30 नवंबर

लखीसराय – 01 दिसंबर

जमुई – 02 दिसंबर

गया – 03 दिसंबर

सारण – 04 दिसंबर

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >