यह बजट बिहार के लोगों को ठगने वाला है, केंद्र को बिहार की इतनी चिंता है तो विशेष राज्य का दर्जा दे: देव ज्योति

Dev Jyoti on Budget 2024: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने केन्द्रीय बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया है. कहा है कि बजट में बिहार को कुछ विशेष नहीं दिया गया है.

Dev Jyoti on Budget 2024: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने केन्द्रीय बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया है. कहा है कि बजट में बिहार को कुछ विशेष नहीं दिया गया है. बजट में बिहार के लिए कुछ योजनाओं की चर्चा कर झुनझुना पकड़ा दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बजट में सभी राज्यों को कुछ न कुछ मिलता है और बिहार को भी मिला है. इसमें विशेष क्या है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अगर बिहार की इतनी ही चिंता है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे रहे.

देव ज्योति ने कहा कि जदयू अब तक विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर राजनीति करती रही है. आज जब इसके लिए केंद्र में दबाव बनाने की जरूरत है तो वह पीछे हट गई है.

ये भी पढ़ें: लालू-राबड़ी के बाद तेजप्रताप ने सरकार को घेरा: कहा- अपराधी खुलेआम घूम रहें, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए…

बजट में बिहार के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं

इस बजट में भी बिहार के लिए विशेष पैकेज जैसी कोई बात नहीं दिख रही है. इस बजट में भी अन्य बजट की तरह सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के लोगों के लिए घोर निराशाजनक है और ठगने वाला है.

बजट से नाराज विपक्ष करेगा विरोध, I.N.D.I.A की बैठक में हुआ फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >