डेहरी EO मर्डर केस में एक्शन मोड में सरकार, बिहार के मंत्री बोले- सम्राट चौधरी के राज में दोषी नहीं बचेंगे

Dehri Nagar Parishad EO Murder: डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या मामले में बिहार सरकार एक्शन मोड में है. सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अपराधियों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा.

Dehri Nagar Parishad EO Murder:  सरकार का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और साजिशकर्ताओं तक भी पहुंचा जाएगा.

'दोषी बचेंगे नहीं, निर्दोष फंसेंगे नहीं'

बिहार सरकार में मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि EO हत्याकांड की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी. सम्राट चौधरी के राज में कोई दोषी बचने वाला नहीं है. दोषी बचेंगे नहीं और निर्दोष फंसेंगे नहीं. मंत्री ने साफ कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच चाहती है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

संजय सरावगी बोले- अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. कई अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जो भी साजिशकर्ता या अपराधी होंगे, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का खुलासा जल्द होगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जांच में जुटी पुलिस, ड्राइवर गिरफ्तार

मामले की जांच तेज कर दी गई है. रविवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव और औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने EO के वाहन चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसके बयान बार-बार बदलने की बात सामने आई है. इसी वजह से पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

इस बीच दानापुर स्थित आवास पर जब विमल कुमार का शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक की पत्नी बबीता विमल ने मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाए. उनका दावा है कि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह उनके पति पर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर उनके पति की हत्या कराई गई. हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नगर निकाय अधिकारियों में आक्रोश

विमल कुमार की हत्या के बाद बिहार सर्विस अर्बन एसोसिएशन में भारी नाराजगी है. अधिकारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. एसोसिएशन ने सरकार से मृतक के परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोनों बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी लेने की मांग की है.

Also Read: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, हत्या के बाद रॉड छिपाई फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी, IG ने क्या-क्या बताया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >