पटना में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,इलाके में फैली सनसनी

बुधवार की शाम नौबतपुर थाना क्षेत्र के हिराचक गांव स्थित बधार में एक युवक का शव पेड़ से लटके मिलने पर गांव के आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

नौबतपुर. बुधवार की शाम नौबतपुर थाना क्षेत्र के हिराचक गांव स्थित बधार में एक युवक का शव पेड़ से लटके मिलने पर गांव के आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल नौबतपुर पुलिस को दी. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेजा.

मृतक युवक की पहचान हीरा चौक निवासी रामप्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है. मौत की सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मचा गया है.

युवक द्वारा आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता पा रहे, लेकिन पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का है. नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है.

सूरज के पिता के बयान पर यू डी केस दर्ज किया गया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >