वैशाली के धनुषी में गंडक नदी किनारे मिला युवक-युवती का शव, ऑनर किलिंग की आशंका

लालगंज के धनुषी गांव के समीप गंडक नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक युवक व युवती का शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक-युवती का शव मिलने की सूचना पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. दोनों का शव बोरा में बंद था.

हाजीपुर. लालगंज के धनुषी गांव के समीप गंडक नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक युवक व युवती का शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक-युवती का शव मिलने की सूचना पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. दोनों का शव बोरा में बंद था. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की कहीं अन्यत्र हत्या कर अपराधियों ने शव को नदी में फेंक दिया होगा.

ऑनर किलिंग की भी आशंका जतायी जा रही है. घटना की सूचना सदर और करताहां थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, लेकिन दो थानों के सीमा विवाद की वजह से शव उठाने में काफी विलंब हुआ. शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ने मामले की जांच की. बाद में करताहां थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह धनुषी गांव के समीप गंडक नदी किनारे बोरे में बंद युवक-युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर सदर व करताहां थाना की पुलिस के अलावा सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गये.

दोनों शव पानी में फुल जाने की वजह से पहचान मुश्किल हो गयी थी. घटनास्थल को लेकर दो थानों के बीच काफी देर तक सीमा विवाद की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल को धनुषी व करताहां थाना क्षेत्र में होने की बात बताने पर करताहां थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

बेरहमी से दोनों की हुई थी हत्या

धनुषी में गंडक नदी किनारे बरामद युवक-युवती का शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने उनकी बेहरमी से हत्या की होगी. युवक-युवती के हाथ पांव कटे हुए थे. युवती के शव को चादर में लपेट उसकी सिलाई करने के बाद बोरे में बंद कर दिया गया था. युवक-युवती का शव मिलने के बाद इसे ऑनल किलिंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

क्या कहती है पुलिस

सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के समीप गंडक नदी के किनारे से युवक-युवती का शव बरामद किया गया है. शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से अपराधियों ने गंडक नदी में फेंक दिया गया होगा. नदी की धारा के साथ बहते हुए शव यहां आयी होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >