मधुसुदनपुर में दिनदहाड़े डकैती, महिला को खींचकर मुंह बाध दिया और डाल दिया डाका

v v v v g c g g g

दरवाजे पर खडा होकर बेटी के स्कूल से आने का कर रही थी इंतजार 5-6 हथियारबंद डकैतों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर डाला डाका फोटो नमन कुमार चौधरी, नाथनगर (भागलपुर) मधुसुदनपुर थानाक्षेत्र के गणेशीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है.घर के दरवाजे पर खड़ी महिला के पास 5-6 कि संख्या में डकैत आ धमके और उन्हें खिंचकर घर के अंदर ले गये.डकैतों ने महिला का दुपटा व कपडे से मुंह बांध दिया और घर मे लाकर तोडकर सारा सामान ले लिया. घटना करीब 11:30 बजे दिन गुरुवार की है. पीड़ित महिला नीतु देवी ने बताया कि उसकी बेटी सेंटपॉल स्कूल मे पढती है. वो दरवाजे पर खडा होकर बेटी के स्कूल से आने का इंतजार कर रही थी तभी 5-6 कि संख्या मे कुछ लोग आ गये.वो कुछ समझ पाती तबतक डकैतों ने उसे दबोच कर घर के अंदर ले लिया. उक्त घटना स्थल मधुसुदनपुर थाने से करीब आधा किलोमीटर कि दूरी पर है. नीतु देवी ने बताया कि एक डकैत ने उन्हें दबोच कर पकड लिया और घर मे बंद कर दिया .उनका मुंह कपडे से बांध दिया.उन्होंने बताया कि वो जानबूझकर आंख बंद कर ली जिससे डकैतों ने समझा कि वो बेहोश हो गई है पर वो होश मे थी.महिला ने बताया कि डकैत करीब 30-35 साल के उम्र के थे और सभी पैदल आए थे.उनके पास हथियार भी था. बच्ची ने गेट खटखटाया तो डकैत हड़बडा गये,खिड़की से बच्ची को देख उसे भी बंधक बना लिया नीतु देवी ने बताया कि जब डकैतों ने उन्हें घर मे बंधक बनाकर डकैती कर रहा था तभी उनकी बेटी स्कूल से आ गयी और गेट ढकढकाने लगी.यह देख डकैत हड़बडा गये उन्हें लगा कि बाहर पुलिस या पब्लिक तो नही पहुंच गयी.एक युवक ने खिडकी से देखा और कहा कि बच्ची गेट खटखटा रही है हड़बडाने की जरूरत नही है.फिर दूसरे लुटेरों ने कहा कि उसे भी अंदर ले लो.फिर गेट खोलकर पिस्तौल के बल पर बच्ची को भी घर के अंदर ले लिया और उसे भी कमरे में बंद कर दिया.महिला नै बताया कि लुटेरे लुटपाट कर उनलोगों को बंधक बने स्थिति मे ही छोडकर निकल गया. डकैतों के किसी भी सदस्यों ने चेहरा नहीं ढका था. खुलेआम बिकती है शराब,पुलिस नही करती कारवाई पीडित नीतु देवी ने बताया कि उनके मोहल्ले मे खुलेआम शराब बिक्री होती है.पुलिस कारवाई नही करती है.उन्होंने बताया कि जब लुटेरे उनके करीब आ रहे थे तो उन्हें लगा कि कोई शराबी शराब पीने व खरीदने आए है.उन्होंने नही सोचा कि उनके घर डकैती होनेवाली है.नीतु ने बताया कि उनके घर से करीब 5-7 लाख रुपये का जेवर व कैश सब लुटेरों ने लुट लिए.उनके पास कुछ भी नहीं बचा है.घटना कि सूचना मिलते ही मधुसुदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी हे.पुलीस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों की भी भीड मौके पर जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Naman Kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >