Darbhanga News: संस्कृत विवि में महिला मंच ने कराया योगाभ्यास

Darbhanga News:कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में महिला मंच की ओर से योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन डॉ ममता पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में महिला मंच की ओर से योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन डॉ ममता पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं को वीरभद्रासन, शीर्षासन, सूर्य-नमस्कार, दण्ड-बैठक योगिंग-जोगिंग आदि योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. डॉ अवधेश श्रोत्रिय ने शीर्षासन का विशेष प्रदर्शन किया. अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ शिवलोचन झा के निर्देशन में मंच संयोजिका डॉ एल सविता आर्या के द्वारा योग का प्रशिक्षण एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. इसमें डॉ शम्भुशरण तिवारी, डॉ रितेश चतुर्वेदी, गुंजन कुमारी, आकांक्षा, काजल, अंजना,पूजा, शारदा, अंकित मिश्र रोहित कुमार झा, कृष्णदेव, रतन आदि योगाभ्यास प्रशिक्षण में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >