Darbhanga News: लोरिक महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने का करेंगे प्रयास: सरावगी

Darbhanga News:कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सरावगी ने कहा कि वीर लोरिक मां काली के अनन्य भक्त थे. उनको भुलाया नहीं जा सकता.

Darbhanga News: बहेड़ी. प्रखंड के इनाई पंचायत के लोरिक धाम बनडीहुली गांव में लोरिक महोत्सव के छठे दिन सोमवार को बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी के साथ स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा व हायाघाट विधायक रामचन्द्र प्रसाद पहुंचे. लोरिक महोत्सव का उद्घाटन फीता काट कर किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत पाग, चादर व माला से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सरावगी ने कहा कि वीर लोरिक मां काली के अनन्य भक्त थे. उनको भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने विहार सरकार की ओर से 20 लाख रुपये दिए जाने तथा प्रतिवर्ष भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की ओर से लोरिक महोत्सव को भव्य रूप से मनाने में अपना सहयोग देने की बात कही. साथ ही राजकीय दर्जा दिलाने की बात कही. वहीं स्थानीय विधायक प्रो. चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कोई भी काम कठिन नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश का नाम ऊंचा हुआ है. इस दौरान मंत्री सरावगी का स्वागत रास्ते में पधारी, महुआ, समधपुरा, बहेड़ी बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर किया गया. बता दें कि लोरिक महोत्सव को लेकर 23 अप्रैल को भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, जबकि मुख्य रूप से कार्यक्रम की शुरुआत 29 अप्रैल को हुई जो 14 मई तक चलेगा. महानायक वीर लोरिक ट्रस्ट के संस्थापक राम दयाल दास महतो सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव, राजीव कुशवाहा, श्यामसुंदर यादव, रामानंद यादव, ध्यानी यादव, प्रमोद यादव व उनकी टीम के सदस्यों तथा ग्रामीण आयोजन को सफलता में जुटे हैं. इस अवसर पर आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, राजीव रंजन सिंह, रामशंकर सिंह, राजीव सिंह, सिकंदर सिंह तथा बहेड़ी सीओ धनश्री वाला व बिरौल सीओ आदित्य कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >