Darbhanga News: कलश शोभा यात्रा के साथ राणी सती दादीजी का दो दिनी मंगल महोत्सव आरंभ

Darbhanga News:शक्तिधाम सेवा समिति के तत्वावधान में 24वें मंगल महोत्सव की शुरूआत मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. शक्तिधाम सेवा समिति के तत्वावधान में 24वें मंगल महोत्सव की शुरूआत मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल थी. सिर पर कलश नारियल लेकर नाका चार स्थित मंदिर से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए आरंभ स्थल पहुंची. इसके बाद सवा मन सिंदूर से अभिषेक किया गया. संध्या काल कोलकाता से आये संजय शर्मा, पूनम सुरेका, कुणाल बथवाल, अभिषेक सिंघल ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. देर शाम तक श्रद्धालु इसपर झूमते रहे. शोभा यात्रा में समिति के अध्यक्ष पवन कुमार बगड़िया, प्रधान सचिव विवेक कुमार बजाज, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, दिनेश कुमार दारूका, नंदकिशोर ढनढ़निया, संतोष कुमार दारूका, रूकमानंद अग्रवाल, सुबोध सरावगी, संजय पोद्दार, सुमित अग्रवाल, रूपेश सरावगी, उत्सव संयोजक संदीप दारूका, लक्ष्मण पंसारी, महिला मंडल की अध्यक्ष किरण बुबना, सचिव रिंकू दारूका, अनुप गोयल आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >