Darbhanga News: बुर्का पहन भीख मांग रही तीन किशोरियां परिजन के हवाले

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के गोठानी मदरसा में सोमवार को बुर्का पहनकर भीख मांगने पहुंचीं तीन किशोरियों को ग्रामीणों ने 112 नंबर की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के गोठानी मदरसा में सोमवार को बुर्का पहनकर भीख मांगने पहुंचीं तीन किशोरियों को ग्रामीणों ने 112 नंबर की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया. पुलिस ने लड़कियों को थाने पर लाकर उनके बताए पते पर अभिभावकों को सूचना देकर बुलाया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 11.30 बजे गोठानी गांव के मदरसा पर बुर्का पहनकर 14 व 13 वर्ष की दो किशोरियों के साथ एक आठ वर्ष की बच्ची ने मौलवी से अपने बीमार पिता के इलाज कराने के नाम पर मदद की गुहार लगाई. उनकी वेषभूषा देख मौलवी को संदेह हुआ. उसने लड़कियों से पूछताछ की. पहले तो तीनों ने बरगलाने का प्रयास किया, कड़ाई पूछताछ करने पर लड़कियों ने दूसरे धर्म की होने की बात स्वीकार कर ली. गरीबी के कारण भीख मांगने की बात बतायी. पंसस प्रतिनिधि मो राशीद ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी. पुलिस पूछताछ कर तीनों को थाने पर लायी. उनके बताए पते पर उनके माता-पिता को थाना पर बुलाया गया. देर रात 10 बजे उनकी मां थाने पर पहुंची. उसने बताया िक हमलोग बंजारन हैं. अभी सीतामढ़ी के सहियारा थाने के नरहा में रह रहे हैं. हमलोग एक से दूसरी आते-जाते रहते हैं. एसआइ रंजन ने तीनों को उनकी मां के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >