Darbhanga News: संपूर्ण मिथिला पर प्रधानमंत्री मोदी की विशेष नजर, ऐतिहासिक होगा दौरा: दलसानिया

Darbhanga News:भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि संपूर्ण मिथिला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष नजर है.

Darbhanga News: दरभंगा. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि संपूर्ण मिथिला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष नजर है. प्रधानमंत्री बिहार की आमजन खासकर मिथिला क्षेत्र के लोगों की सदैव चिंता करते हैं. पंचायती राज दिवस के अवसर पर उनका मिथिला दौरा ऐतिहासिक होगा. शनिवार को भाजपा के पश्चिमी जिला के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों से समाज के अंतिम पंक्ति तक संपर्क स्थापित कर आमजन को आमंत्रण पत्र प्रदान करने एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. पार्टी के जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में प्रदेश संगठन महामंत्री दलसानिया ने आगामी 24 अप्रैल को जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मधुबनी के विदेश्वरस्थान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर कार्यक्रम के निमित्त बने विभिन्न विभाग एवं प्रकल्पों के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई गयी. बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह मिथिला के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को मिथिला की धरती पर पधार रहे हैं. उन्होंने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक समन्वय एवं जनसंपर्क अभियान को और तीव्र गति देने पर बल दिया. मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर संपूर्ण दरभंगा के लोग उत्साहित हैं. मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला के लिए अनेक सौगातें दी हैं. आगामी 24 अप्रैल को फिर से एक बार मिथिलावासियों को सौगात देने आ रहे हैं. वहीं मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पीएम की जनसभा में बहादुरपुर विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे. मछुआरा समाज के लोगों में प्रधानमंत्री के आगमन के प्रति गजब का उत्साह देखा जा रहा है. सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दरभंगा के प्रति गहरा लगाव है. कम समय में ही उनका दुबारा दरभंगा आगमन, हम सभी के लिए गौरव की बात है. उन्होंने संपूर्ण मिथिला खासकर दरभंगा के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसके लिए संपूर्ण मिथिलावासी आभार व्यक्त करती है. दरभंगा में एम्स का निर्माण हो, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा देने की बात हो, कोसी महासेतु पर पुल निर्माण करने की बात हो, ऐसी कई महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दरभंगा में चल रही हैं. बैठक में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, हायाघाट के विधायक रामचंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम सिंह, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, मीना झा, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, सुनील चौधरी, अभयानंद झा, राजेश रंजन, सोनी पूर्वे, संगीता साह, विकास रजक, श्रवण कुमार मिश्र, जिला मंत्री वीरेंद्र महासेठ, राहुल पासवान, रानी झा, मनीष मिश्रा, मीरा मेहता, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, ओम प्रकाश सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >