गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, 170 पीस व्हिस्की बरामद

पुलिस ने दारभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार तस्कर को 30.6 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर के झोले से 170 पीस ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की बरामद हुई है. इस मामले में तस्कर के खिलाफ नया मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Darbhanga liquor seizure: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के विशनपुर-कहुआ सड़क पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक बाइक सवार तस्कर के पास से 30.6 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.

Bihar police liquor raid: गश्त के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा तस्कर

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि अवर निरीक्षक सूरज कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर निकली हुई थी. इसी दौरान विशनपुर-कहुआ सड़क पर एक बाइक सवार संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही तेजी से भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस को शक होने पर तुरंत उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे दबोच लिया.

झोले से बरामद हुई 170 पीस ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की

पकड़े गए युवक की जब पुलिस टीम ने तलाशी ली, तो उसके पास रखे झोले से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली. जांच करने पर पता चला कि झोले में 180 एमएल के कुल 170 पीस ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की के टेट्रा पैक रखे हुए थे. बरामद कुल शराब की मात्रा 30.6 लीटर आंकी गई है.

गिरफ्तार तस्कर सुपौल बाजार का रहने वाला है

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुपौल बाजार निवासी छोटे महतो के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ नया मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें... रीगा में दहेज के लिए अनुराधा की हत्या, पिता के बयान पर ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >