Darbhanga News: एमडीएम की पायलट परियोजना के तहत सिंहवाड़ा प्रखंड का चयन

Darbhanga News:पायलट प्रोजेक्ट के तहत 13 मई से एक महीने के लिए प्रदेश के 38 प्रखंडों सहित जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड में एमडीएम संचालन की व्यवस्था बदल जाएगी.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालन की व्यवस्था में धीरे-धीरे परिवर्तन हो रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत 13 मई से एक महीने के लिए प्रदेश के 38 प्रखंडों सहित जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड में एमडीएम संचालन की व्यवस्था बदल जाएगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन प्रखंडों में मध्याह्न भोजन संचालन की जिम्मेवारी हेडमास्टर पर नहीं होगी. इनका स्थान विद्यालय के असिस्टेंट टीचर लेंगे. मध्याह्न भोजन संचालन की कमान उनको मिलेगी. इस व्यवस्था से योजना का संचालन ठीक-ठाक रहा, तो संभव है कि इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा. फिलहाल पायलट परियोजना के तहत प्रदेश के सभी 38 जिले के एक-एक प्रखंड में नई व्यवस्था लागू की जा रही है.

चरणबद्ध बदल रही संचालन की व्यवस्था

बताते चलें दो-तीन वर्ष पूर्व से शहर, बेनीपुर नगर परिषद एवं शहर के आसपास के प्रखंड के कुछ विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से पका पकाया भोजन पहुंचाया जा रहा है. अब विभाग इस योजना से हेडमास्टर को मुक्त करने के लिए नई स्कीम पर काम कर रहा है. इस स्कीम के पहले चरण में राज्य के 10 जिलों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक के माध्यम से किया जा रहा है. इस नवीन व्यवस्था के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन में पाया गया कि अभी भी प्रधानाध्यापकों/ प्रधान शिक्षकों का बहुमूल्य समय मध्याह्न भोजन के संचालन में व्यतीत हो रहा है. इसके कारण विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि प्रभावित हो रही है. इसको लेकर विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 38 जिलों का एक-एक प्रखंड में नयी व्यवस्था लागू की है. नयी योजना का संचालन 13 मई से 13 जून तक किया जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के निर्देश पर इन जिलों में कार्रवाई शुरू हो गई है. दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड में हेड मास्टर के स्थान पर असिस्टेंट टीचर एमडीएम का संचालन करेंगे.

प्रभारी शिक्षक का मुख्य कार्य होगा मध्याह्न भोजन योजना का संचालन

मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी शिक्षक विद्यालय प्रारंभ होने के एक घंटा बाद बच्चों की उपस्थिति का फोटोग्राफ लेंगे तथा बच्चों की संख्या के अनुरूप खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री रसोइया को हस्तगत कराएंगे. भोजन की तैयारी का अनुश्रवण करेंगे. इस शिक्षक का मूल काम भोजन का संचालन करना होगा. मध्याह्न भोजन के उपरांत प्रत्येक दिन केवल 03 घंटे अध्यापन का काम इनसे लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >