Darbhanga: स्वरोजगार का बेहतरीन जरिया है सिलाई

डॉ प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से वार्ड तीन में दो माह से संचालित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया.

दरभंगा. डॉ प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से वार्ड तीन में दो माह से संचालित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि प्रेमचंद्र यादव उर्फ भोलू यादव ने प्रमाणपत्र वितरण करते हुए कहा कि सिलाई स्वरोजगार का बेहतरीन जरिया है. इसे सीखने के बाद महिलाएं घर में रहकर कमाई कर सकती है. आधुनिक दौर में सिलाई रोजगार का माध्यम बन चुका है. कहा कि डॉ प्रभात दास फाउंडेशन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में काफी मदद कर रहा है. प्रशिक्षिका शोभा देवी ने कहा कि शिविर में 32 महिलाओं को सिलाई विद्या में निपुण किया गया है कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया. मौके पर अंजली कुमारी, शालनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, रीमा कुमारी, किरण देवी, सिमरन सिंह, स्नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी कुमारी, सुंदरी कुमारी, खुशी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, कल्पना देवी, सृष्टि कुमारी, संध्या देवी, मधुमाला, निधि देवी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >