Darbhanga: छापेमारी में एसडीपीओ ने पकड़ी एक हजार लीटर शराब

दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ एक महिला सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार की रात रामपुर रौता गांव में दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ एक महिला सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार एसडीपीओ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने रामपुर रौत निवासी सुरेश पासवान के घर में छापेमारी की. इस दौरान 2.805 लीटर विदेशी शराब के साथ महिला तस्कर लीला देवी को गिरफ्तार कर लिया. दूसरी ओर उसी गांव के मयंक पासवान के घर पर छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब बरामद की गयी. साथ ही गृहस्वामी तस्कर मयंक पासवान को दबोच लिया गया. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर शुक्रवार को एसडीपीओ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने तेगच्छा गांव के फुलझड़ी टोल निवासी दिनेश मुखिया के यहां छापेमारी की. इस दौरान उसके खेत व घर से अर्द्धनिर्मित लगभग एक हजार लीटर देसी शराब बरामद की, जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया. मौके पर तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरी नन्द ,कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >