Darbhanga News: सभी स्कूलों में नियमित रूप से संचालित हों स्काउट गाइड के कार्य

Darbhanga News:सभी स्कूलों में नियमित रूप से स्काउट एवं गाइड के कार्य होने चाहिए.

Darbhanga News: दरभंगा. सभी स्कूलों में नियमित रूप से स्काउट एवं गाइड के कार्य होने चाहिए. यह बात रविवार को प्लस टू राज हाइ स्कूल स्थित स्काउट गाइड कार्यालय में बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कही. उनका स्वागत जिला कार्यालय में किया गया. उन्होंने स्काउट गाइड के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इस अवसर पर स्काउट के जिला संगठन आयुक्त श्याम कुमार पांडेय, स्काउट लीडर लकी कुमार, खालिद हुसैन, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, मो. वसीम, आलोक कुमार शर्मा, दीपांशु कुमार, गाइड लीडर मानवी कुमारी, संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >