Darbhanga: बालू-सीमेंट उतारने के विवाद में महिला समेत तीन से मारपीट, 13 पर FIR

कमतौल थाना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री (बालू-सीमेंट) उतारने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिन पर मारपीट और घर में घुसकर चोरी का आरोप है।

Kamtaul News: कमतौल थाना क्षेत्र के पनिहारा बुजुर्ग टोला स्थित वार्ड 10 निवासी मो. नजीर की पत्नी नसीमा खातून ने कमतौल थाना में आवेदन देकर गांव के 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में भवन निर्माण सामग्री उतारने के विवाद में मारपीट और घर में घुसकर रुपये व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया गया है.

निर्माण सामग्री उतारने को लेकर हुआ विवाद

नसीमा खातून के अनुसार, बीते 14 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे उनके भवन निर्माण के लिए बालू और सीमेंट एक ट्रैक्टर से आया था. सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर निर्माण सामग्री उतारने का प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान नामजद अब्दुल राजिक, शोएब, सोहेल, इस्माइल सहित 13 लोगों ने इसका विरोध किया.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपितों ने नसीमा खातून और उनके बेटा-बेटी के साथ लाठी, डंडा एवं लोहे की रॉड से मारपीट की. घटना में तीनों के जख्मी होने की बात कही गयी है.

घर में घुसकर रुपये और जेवरात ले जाने का आरोप

नसीमा खातून ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आरोपित जबरन घर में घुस गये और पांच हजार रुपये नकद तथा जेवरात ले गये. घटना के बाद सभी जख्मियों का उपचार जाले रेफरल अस्पताल में कराया गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: अलीनगर में किराना दुकान से 1.044 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar shar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >