Darbhanga News: स्कूल के पीछे आम के बगीचे से पुलिस ने बरामद की 39 कार्टन नेपाली शराब

Darbhanga News:मब्बी थाना के मौलागंज में एक आम के बगीचे से पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को 39 कार्टन नेपाली सोंफिया शराब बरामद की. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

Darbhanga News: सदर. मब्बी थाना के मौलागंज में एक आम के बगीचे से पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को 39 कार्टन नेपाली सोंफिया शराब बरामद की. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. धराये तस्करों की पहचान विवि थाना के सुंदरपुर अलीनगर निवासी जयप्रकाश ठाकुर के पुत्र आदित्य राज व राजेश महतो के पुत्र विशाल कुमार महतो के रूप में हुई. मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि मौलागंज के सरकारी स्कूल के पीछे आम के बगीचे में तस्कर शराब का बड़ा जखीरा छिपाकर रखे हुए हैं. पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया. वहीं तलाशी के दौरान आम के पेड़ों के बीच छिपाकर रखी 39 कार्टन नेपाली सोंफिया शराब बरामद की गयी. इन दोनों तस्करों से पुलिस ने पूछताछ की और पता चला कि यह शराब नेपाल से तस्करी कर भारत लायी गयी थी. इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान इलाके में बिक्री करना था. फिलहाल तस्करों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी गयी है.

नशे की हालत में हंगामा करते पुलिस ने पकड़ा

सदर पुलिस ने ससुराल में नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को मंगलवार की देर शाम रन्ना गांव से गिरफ्तार कर लिया. नशेड़ी की पहचान केवटी थाना के पैगम्बरपुर निवासी राजकुमार सदाय के पुत्र शंकर सदाय के रूप में हुई. भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि पियक्कड़ पर मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >