बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान

मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत की खामियों को उजागर कर दिया है

बिरौल. मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत की खामियों को उजागर कर दिया है. सुपौल बाजार में जगह-जगह जलजमाव होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी भर गया है. इससे सड़कों पर जलजमाव हो गया है. इस सड़क से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाने से दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है. बाजार में दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी जमा रहने के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं. नगर पंचायत की ओर से जल निकासी के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >