बाइक की ठोकर से एक की मौत

थाना क्षेत्र के कोशी पश्चिमी तटबन्ध स्थित छिलकोरा के निकट किरतपुर जाने वाली मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह बाइक की ठोकर से छिलकोरा निवासी 60 वर्षीय नेंगर पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

घनश्यामपुर. थाना क्षेत्र के कोशी पश्चिमी तटबन्ध स्थित छिलकोरा के निकट किरतपुर जाने वाली मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह बाइक की ठोकर से छिलकोरा निवासी 60 वर्षीय नेंगर पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि कृष्णाष्टमी का मेला देखकर नेंगर पासवान अपने घर लौट रहा था. इसी बीच तेजी गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी. इसमें घटना स्थल पर ही नेंगर की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार सिरसिया निवासी दिलीप कुमार पांडेय के पुत्र राजेश कुमार पांडेय बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने नेंगर को इलाज के लिए पीएचसी किरतपुर ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक सवार राजेश को परिवार के लोगों ने उठाकर इलाज के लिए पीएचसी किरतपुर में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घनश्यामपुर थाना को दी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी. इधर नेंगर की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >