Darbhanga News: सेवा कुटीर का अधिकारियों ने निरीक्षण कर पुनर्वास की ली जानकारी

Darbhanga News:पुरुष भिक्षुक पुनर्वासन गृह (सेवा कुटीर) का निरीक्षण पीआरडी डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक निदेशक नेहा कुमारी, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक गिरीश मोहन शरण ने शनिवार को किया.

Darbhanga News: दरभंगा. समाज कल्याण विभाग द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के रामनगर चिंतामनपुर स्थित संचालित पुरुष भिक्षुक पुनर्वासन गृह (सेवा कुटीर) का निरीक्षण पीआरडी डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक निदेशक नेहा कुमारी, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक गिरीश मोहन शरण ने शनिवार को किया. इस दौरान अधिकारियों ने सेवा कुटीर में लाभार्थियों को दी जा रही आवास, पोषण, स्वास्थ्य, परामर्श तथा पुनर्वास सेवाओं की सराहना की. विशेष रूप से अगरबत्ती निर्माण की प्रक्रिया में लाभार्थियों की सहभागिता को देखा. उनकी कार्यकुशलता की प्रशंसा की. पीआरडी डीपीआरओ प्रसाद ने कहा कि ये सभी भिक्षुक समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले नागरिक हैं. इन्हें मुख्यमंत्री भिक्षुक निवारण योजना/पुनर्वास योजना के तहत दोनों शाम को भरपेट भोजन एवं नाश्ता गुणवत्ता के साथ दिया जा रहा है. वहीं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने कहा कि भिक्षुक कुटीर में रहने-सहने और खाने-पीने की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बेहतर की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >