Darbhanga News: केंद्र की मोदी व प्रदेश की नीतीश सरकार ने सामाजिक न्यास को उतारा जमीन पर: संजय झा

Darbhanga News: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने मंगलवार को गंगवाड़ा स्थित नमक सत्याग्रह सामुदायिक भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया.

Darbhanga News: सदर. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने मंगलवार को गंगवाड़ा स्थित नमक सत्याग्रह सामुदायिक भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य में एनडीए की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया. विशेष रूप से नोनिया, बिंद व बेलदार समाज के उत्थान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दुहराया. मुख्य अतिथि के रूप में संजय झा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज सरकार तक पहुंची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारा है. डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है. विशेषकर उन समाजों को, जिन्हें दशकों तक नजरअंदाज किया गया. उन्होंने कहा कि देश का नया बजट बिहार की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं. यह बिहार के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को विदेश्वर स्थान में परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत आमसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम का स्वागत करने और उनकी बातों को सुनने की अपील की. कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. इससे इस क्षेत्र को देशभर में एक नई पहचान मिलेगी और विकास की योजनाओं को और गति मिलेगी. झा ने जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्गों को उपर उठाना है. आज जो विकास आप देख रहे हैं, वह हमारे संकल्प, सेवा और समर्पण का परिणाम है. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती मेहता, पंचलाल महतो, मदन प्रसाद राय, बीजेपी के सुबोध झा आदि ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >