Darbhanga: SLC और नामांकन के नाम पर 500 से 2000 रुपये मांगने की शिकायत, विधायक ने किया स्कूल का निरीक्षण

दरभंगा के मनीगाछी में एसएलसी और नामांकन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर विधायक ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Darbhanga News: मनीगाछी प्रखंड के मध्य विद्यालय पठान कबई में एसएलसी एवं नामांकन के नाम पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से कथित रूप से 500 से दो हजार रुपये तक राशि वसूले जाने की शिकायत पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने शनिवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान दो पालियों में कक्षा संचालन के कारण मध्य विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी. वहीं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे. विधायक ने विद्यालय परिसर, पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा नामांकन और एसएलसी से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली.

एसएलसी और नामांकन के नाम पर राशि मांगने की शिकायत

ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विधायक को बताया कि एसएलसी प्राप्त करने और नामांकन के नाम पर कथित तौर पर 500, एक हजार और दो हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं.

शिकायत मिलने के बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुचित राशि की वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

विधायक ने कहा कि शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पारदर्शिता के साथ नियमों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने को कहा है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: विभूतिपुर में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर जलने के निशान से उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >