रील बनाना पड़ा भारी, बिना हेलमेट स्टंट करने वाले युवक की बाइक जब्त सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करतब का वीडियो, पुलिस ने पकड़ी बाइक

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. बाइक पर खतरनाक करतब दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है. युवक की तलाश जारी है.

Darbhanga Viral Reel: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बाइक पर स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. बिरौल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी एक युवक ने बिना हेलमेट हाई स्पीड बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

वायरल वीडियो से युवक तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव निवासी निरंजन कुमार ने तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक करतब दिखाते हुए वीडियो बनाया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया.

पुलिस ने बाइक जब्त की, युवक फरार

पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक टीम के साथ बलहा गांव पहुंचे. कार्रवाई के दौरान युवक की बाइक जब्त कर थाने ले जाई गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले युवक मौके से फरार हो गया.

फिलहाल उसकी तलाश जारी है.

कागजातों की भी हो रही जांच

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जब्त बाइक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाना चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान के लिए भी जोखिम भरा है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम और अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की अपील

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर स्टंट न करें और न ही ऐसे वीडियो बनाकर साझा करें. प्रशासन का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली वायरल रीलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shankar kumar saha

Published by: Aaruni Thakur

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >