नेपाल में जल प्रलय के बीच कमला बलान नदी पर कितना असर? जानिए जलस्तर का अपडेट

नेपाल में आई बाढ़ के बीच कमला बलान नदी को लेकर फिलहाल राहत की स्थिति है. शनिवार को बढ़ा जलस्तर शाम तक घट गया. प्रशासन और फ्लड कंट्रोल डिविजन नदी के रुख पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

कमला बलान जलस्तर: नेपाल में आई जल प्रलय के बीच कमला बलान नदी के जलस्तर को लेकर राहत की खबर है. नेपाल में हुई भारी बारिश का फिलहाल नदी पर कोई बड़ा असर नहीं दिखा है. शनिवार को नदी में अचानक पानी बढ़ा था, लेकिन शाम तक जलस्तर घटने लगा. रविवार को भी नदी में सामान्य स्थिति बनी रही और पानी नदी के पेट भर ही रहा.

खतरे के निशान से नीचे है नदी का जलस्तर

फ्लड कंट्रोल डिविजन-2 के कार्यपालक अभियंता गुलाम गौस ने बताया कि नेपाल की तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण शनिवार को कमला बलान नदी के जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. हालांकि, जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही रहा. फिलहाल नदी का पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है.

अचानक बढ़ा था पानी, फिर घटने लगा

शनिवार को नदी में अचानक पानी आने से आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई थी. हालांकि, स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही. शाम तक जलस्तर में कमी आने लगी. रविवार को भी नदी में पानी सामान्य स्तर पर रहा. इससे फिलहाल बाढ़ की आशंका को लेकर कोई स्थिति नहीं बनी है.

नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर

कार्यपालक अभियंता गुलाम गौस ने बताया कि विभाग की ओर से कमला बलान नदी के रुख पर लगातार नजर रखी जा रही है. नेपाल और आसपास के इलाकों में बारिश की स्थिति को देखते हुए जलस्तर की निगरानी की जा रही है.

फ्लड कंट्रोल डिविजन के संपर्क में प्रशासन

तारडीह के सीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रशासन फ्लड कंट्रोल डिविजन के लगातार संपर्क में है. नदी के जलस्तर और संभावित बदलाव पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कमला बलान नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है और स्थिति सामान्य बनी हुई है.

यह भी पढे़ं:

दरभंगा एयरपोर्ट के पास सात एकड़ में बनेगा सीआइएसफ केंद्र, कैंपस के लिए जमीन चिन्हित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >