Darbhanga News: सामाजिक समस्याओं के प्रति प्रशासन व जनप्रतिनिधि को जागरूक करते रहें पत्रकार

Darbhanga News:विश्व प्रेस दिवस पर शनिवार को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन सीएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के तत्वावधान में विश्व प्रेस दिवस पर शनिवार को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन सीएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया. क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के अलावा संदीप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समीर कुमार वर्मा, सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने दीप जला इसका उद्घाटन किया. मौके पर क्लब के प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार, मधुरंजन प्रसाद, डॉ ओम प्रकाश, कार्यक्रम संचालिका डॉ अंजू अग्रवाल, डॉ आरएन चौरसिया, मनोरंजन अग्रवाल, प्रो. विनोद कुमार, डॉ अखिलेश कुमार राठौर, प्रशांत कुमार झा सहित बड़ी संख्या में जिला के पत्रकार मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामबाबू खेतान ने किया. मौके पर प्रो. चौधरी ने कहा कि गरीबी दूर करने का बेहतरीन माध्यम शिक्षा का प्रचार-प्रसार है. हमारी पत्रकारिता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष है. पत्रकार सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता देते हुए प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को इसके प्रति जागरूक करने की भूमिका निभाएं. इस अवसर पर आठ पत्रकारों को मोमेंटो आदि से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >