दरभंगा: जाले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर का केबल

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र में अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर का केबल बार-बार जल रहा है. भीषण गर्मी के बीच शंकर चौक समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

जाले (दरभंगा) से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जाले नगर परिषद क्षेत्र के साथी चौक स्थित ट्रांसफार्मर संख्या-1 का 220 वोल्ट केबल अत्यधिक लोड के कारण बार-बार जल जाने से शंकर चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. भीषण गर्मी के बीच लगातार उत्पन्न हो रही इस समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नया केबल भी नहीं झेल सका लोड

जानकारी के अनुसार 31 मई को ट्रांसफार्मर का केबल जल गया था. इसके बाद विभागीय कर्मियों ने अस्थायी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली चालू होते ही केबल दोबारा जल गया.

एक जून को जले हुए केबल में नया टुकड़ा जोड़कर मरम्मत की गई. इसके बाद दो जून को वह हिस्सा भी जल गया. समस्या के समाधान के लिए विभाग ने नया केबल लगाया, लेकिन बुधवार शाम करीब 6:15 बजे वह भी जलकर खराब हो गया.

पेयजल और दैनिक कार्यों पर पड़ा असर

बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा. इसके अलावा भोजन बनाने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य दैनिक कार्यों में भी लोगों को काफी परेशानी हुई. भीषण गर्मी के कारण हालात और अधिक कठिन हो गए हैं.

लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

लगातार बिजली संकट से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. लोगों का कहना है कि बार-बार केबल जलने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थिर हो गई है और विभाग को स्थायी समाधान निकालना चाहिए.

बढ़ते लोड को बताया वजह

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) कुमार गौरव ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. विभाग समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >