Darbhanga News: स्कॉर्पियो की ठोकर से जख्मी युवक की उपचार के दौरान पटना में मौत

Darbhanga News:सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल केवटी निवासी 37 वर्षीय शिवशंकर कामति की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी.

Darbhanga News: केवटी. सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल केवटी निवासी 37 वर्षीय शिवशंकर कामति की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी. बताया जाता है कि गत 14 अप्रैल को घर के नजदीक एनएच 527बी पर केवटी थाना के समीप अज्ञात स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दी थी. बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे पटना ले गये थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र रोहन कुमार, पुत्री राधिका कुमारी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा. गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >