Kusheshwarsthan: प्रखंड मुख्यालय से स्कूलों तक शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

कुशेश्वरस्थान प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय से लेकर विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों और सरकारी व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा.

कुशेश्वरस्थान, प्रतिनिधि: Kusheshwarsthan News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में सरकारी एवं निजी संस्थानों में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रखंड मुख्यालय से लेकर विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों, कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया.

प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

प्रखंड मुख्यालय परिसर में सबसे पहले देशरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी दांडी यात्री गिरवरधारी चौधरी उर्फ कारो बाबू और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमाओं पर प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, बीडीओ चंदन कुमार, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, सीओ राकेश सिंह यादव, एमओ आशीष कुमार, बीपीआरओ कैलाश कुमार, प्रभारी डॉ. आरव आनंद, पीओ राजीव रंजन, सीडीपीओ अंजू कुमारी और बीईओ रौशन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया.

इसके बाद विवेक मंच पर प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी.

झंडे को सलामी देते प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, बीडीओ चंदन कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यालयों और विद्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा

बीडीओ आवास पर बीडीओ चंदन कुमार, बीआरसी में बीईओ रौशन कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ अंजू कुमारी, पीएचसी सत्तीघाट में प्रभारी डॉ. आरव आनंद तथा प्रखंड पशुपालन कार्यालय में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया.

नंदकिशोर उच्च विद्यालय सत्तीघाट में प्रधानाध्यापक चंद्रजीत यादव, शंकरा मॉडर्न स्कूल ग्यासपुर में प्राचार्य अनिल कुमार झा, प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय औराही में एचएम सिद्धार्थ कुमार सिंह, मध्य विद्यालय औराही में एचएम फजले यजदानी, माध्यमिक उच्च विद्यालय हरिनगर में एचएम अजय कुमार, प्लस टू माध्यमिक विद्यालय मधुबन में एचएम शंभु प्रसाद यादव और उच्च विद्यालय भदहर में एचएम हुसैन अहमद सहित विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

इसके अलावा मध्य विद्यालय बलहा, मध्य विद्यालय मेंठा, प्राथमिक विद्यालय फकीरन, मिस्सी, महरी, खेतांस कलना, झझड़ा, सनहौली, ओवेर, पाडो, कछुआ, रामबाड़ी और सुंदरपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया.

पंचायत भवनों में भी हुआ झंडोत्तोलन

हरिनगर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया विमल चंद्र खां, औराही पंचायत सरकार भवन पर मुखिया नीलम देवी, हरौली पंचायत भवन पर मुखिया राजीव कुमार झा उर्फ बल्लो जी, बरना पंचायत सरकार भवन पर मुखिया शकीला खातून और हिरणी पंचायत भवन पर मुखिया श्रवण कमती ने ध्वजारोहण किया.

इसके अलावा पीएनबी सत्तीघाट, चौधरी राइस मिल सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

झंडे को सलामी देते प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, बीडीओ चंदन कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

शंकरा मॉडर्न स्कूल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

शंकरा मॉडर्न स्कूल ग्यासपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, शारीरिक प्रदर्शन और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के बीच कांग्रेस नेता शंकर कुमार झा, मधुकांत झा मिंटू, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, समिति सदस्य सुजीत कुमार राय, प्राचार्य अनिल कुमार झा और राधारमन झा ने पुरस्कार वितरित किये.

राजनीतिक कार्यालयों में भी फहराया तिरंगा

भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, जदयू कार्यालय में रजकुमार राय, सीपीएम कार्यालय में अंचल मंत्री सुशील सिंह और जविप्र प्रखंड संघ कार्यालय में भागीरथ पासवान ने ध्वजारोहण किया.

कार्यक्रम के दौरान उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, मणिकांत झा, पूर्व मुखिया बादल सिंह, संतोष झा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >