Darbhanga News: डाक बंगला के निकट लगी आग में चार दुकानें खाक

Darbhanga News:बाजार के बहेड़ी-सिंघिया रोड स्थित डाक बंगला के निकट हुई अगलगी में चार दुकानें जलकर राख हो गयी.

Darbhanga News: बहेड़ी. बाजार के बहेड़ी-सिंघिया रोड स्थित डाक बंगला के निकट हुई अगलगी में चार दुकानें जलकर राख हो गयी. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब एक बजे डाक बंगला के निकट आग लग गयी. दुकानों से आग की लपट उठते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दस्ता को दी. इसी बीच बहेड़ा से भी एक अग्निशमन गाड़ी पहुंची. दमकल की गाड़ी व स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी जा सकी, लेकिन तबतक सुजीत कुमार महतो की पान दुकान, सुधीर कुमार राय की जेनेरल स्टोर, ललित भगत की चप्पल दुकान व उमेश साफी की कपड़े प्रेस करने की दुकान राख हो गये. स्थानीय लोगों ने दुकान के सटे बिजली की ट्रांसफार्मर की चिंगारी से घटना होने की आशंका जाहिर की है. घटना की सूचना स्थानीय सीओ को दी गयी. सीओ ने नियमानुकूल सहायता देने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >