महिनाम में आपसी विवाद में चार जख्मी, दो डीएमसीएच रेफर

बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद में चार लोग जख्मी हो गये

बेनीपुर . बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद में चार लोग जख्मी हो गये. घायल अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गांव के ही जटाशंकर मिश्र, दुर्गेश मिश्र, अजित मिश्र, राजीव मिश्र सहित अन्य लोगों ने रात अचानक उसके घर पर हमला कर दिया. इसमें अमरनाथ मिश्र सहित जयप्रकाश मिश्र, त्रिभुवन मिश्र व आनंद मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से अमरनाथ मिश्र, जयप्रकाश मिश्र व त्रिभुवन मिश्र को डीएमसीएच भेज दिया गया. वहीं, आनंद को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. पीड़ित अमरनाथ मिश्र ने आरोपितों पर आये दिन इस तरह की वारदात करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. वैसे इस संबंध में पूछने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मारपीट हुई है. घायल होने की भी जानकारी है, लेकिन न तो अभीतक कोई आवेदन मिला है और न ही डीएमसीएच से फर्द बयान ही आया है. बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >