Darbhanga News: दहेज में नहीं मिले एक लाख, तो दे दिया तीन तलाक

Darbhanga News:थाना क्षेत्र में पत्नी को तीन तलाक देने का एक मामला सामने आया है.

Darbhanga News: जाले. थाना क्षेत्र में पत्नी को तीन तलाक देने का एक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी का भरण-पोषण बंद कर तीन तलाक दे दिया. इसे लेकर पत्नी ने दोघरा पंचायत के चकमिल्की निवासी पति इस्तेखार समेत उसके बड़े भाई अकबर साह, अनवर साह, सास व दोनों जेठानियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसकी शादी 17 मई 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी. इस दौरान उसके पिता ने उपहार स्वरूप डेढ़ लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण व फर्नीचर दिये थे. शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. गर्भवती होने के बाद अक्सर मारपीट व तीन तलाक देने की धमकी देने लगे. छह माह बाद एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के बाद पति ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया. एक लाख रुपये की मांग की. इनकार करने पर फोन पर गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया. इसके बावजूद जब ससुराल गयी, तो ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मारपीट कर दुपट्टा से गला घोंटने का प्रयास किया. ससुर के पहुंचने के बाद उसकी जान बची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >