बहादुरपुर (दरभंगा) . थाना क्षेत्र के अललपट्टी के निकट ट्रेन की ठोकर लगने से मृत महिला की पहचान हो गयी है. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज की रहने वाली राजा सहनी की 42 वर्षीय पत्नी वीणा देवी बतायी जा रही है. बताया जाता है कि मृत महिला के बारे में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सोशल मीडिया में महिला का फोटो शेयर किया था. उनके प्रयास से उसकी पहचान की जा सकी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर के रहने वाले मृत महिला के दामाद राहुल सहनी ने बहादुरपुर थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में डाले गये फोटो की पहचान की.
मौलागंज निवासी के रूप में हुई मृत महिला की पहचान

मौलागंज निवासी के रूप में हुई मृत महिला की पहचान
Copied link
थाना क्षेत्र के अललपट्टी के निकट ट्रेन की ठोकर लगने से मृत महिला की पहचान हो गयी है.