दरभंगा: जाले में लापता युवती को लेकर सड़क जाम, पुलिस से भिड़े परिजन

Darbhanga News: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने जाले-औराई मुख्य सड़क जाम कर दिया. पुलिस के आश्वासन के बावजूद परिजन आंदोलन पर डटे रहे. जानिए खबर विस्तार से…

दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जाले थाना क्षेत्र की कतरौल-वसंत पंचायत के वसंत गांव की एक युवती पिछले चार दिनों से लापता है. युवती की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों ने सोमवार शाम खड़का जीरो माइल के समीप जाले-औराई मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

बरामदगी की मांग पर अड़े रहे परिजन

प्रदर्शन कर रहे परिजनों का कहना था कि युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जाए. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले में विधिसम्मत कार्रवाई तथा युवती की तलाश तेज करने का आश्वासन दिया. इसके बावजूद परिजन सड़क जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए.

सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार

सड़क जाम के कारण जाले-औराई मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास करती रही.

समाचार प्रेषण तक जारी रहा जाम

परिजनों ने स्पष्ट कहा कि युवती की बरामदगी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था और पुलिस परिजनों से वार्ता कर स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >