दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, दरभंगा से स्पाइसजेट की उड़ान रद्द

Darbhanga Airport News: दरभंगा से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान मंगलवार को रद्द रहने से कई यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई. टिकट होने के बावजूद लोग सफर नहीं कर सके. यात्रियों ने समय पर सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की.

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलवार को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द कर दी गई. पहले से टिकट बुक करा चुके कई यात्री अपनी यात्रा नहीं कर सके, जिससे उन्हें जरूरी कार्य स्थगित करने पड़े. यात्रियों ने विमान कंपनी से समय पर सूचना और बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है.

टिकट होने के बावजूद नहीं कर सके यात्रा

Ai generated image

यात्रियों के अनुसार उन्होंने पहले से यात्रा की योजना बनाकर टिकट बुक कराया था. अचानक फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने के बाद कई लोग असमंजस में पड़ गए. दिल्ली जाने और वहां से दरभंगा आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई. कुछ यात्रियों को दूसरे साधनों से यात्रा करनी पड़ी, जबकि कई लोगों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया.

चार महानगरों के लिए विमान सेवा रही सामान्य

हालांकि दिल्ली रूट की स्पाइसजेट उड़ान रद्द रहने के बावजूद दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए कुल एक दर्जन विमानों का परिचालन हुआ. इन उड़ानों के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्रियों ने यात्रा की. एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य रहा.

यात्रियों ने उठाई बेहतर व्यवस्था की मांग

फ्लाइट रद्द होने से प्रभावित यात्रियों ने कहा कि एयरलाइंस कंपनियों को उड़ान रद्द होने की सूचना समय पर देनी चाहिए. साथ ही वैकल्पिक फ्लाइट या अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

नियमित उड़ान सेवा पर दिया जोर

दरभंगा एयरपोर्ट से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में उड़ानों के रद्द होने से इलाज, नौकरी, व्यवसाय और अन्य जरूरी कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी कठिनाई होती है. यात्रियों ने नियमित और निर्बाध विमान सेवा सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >