दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का इंतजार अब होगा खास, शुरू हुई ‘फ्लाइब्रेरी’

दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों के इंतजार का समय अब सार्थक होगा. रोटरी क्लब विद्यापति ने 'फ्लाइब्रेरी' की शुरुआत की है, जहाँ यात्री उड़ान के इंतजार में किताबें पढ़ सकेंगे. यह पहल पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए की गई है.

दरभंगा: हवाई यात्रियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दरभंगा एयरपोर्ट पर ‘फ्लाइब्रेरी’ की शुरुआत की गयी है. रोटरी क्लब विद्यापति ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की पहल के तहत एयरपोर्ट प्राधिकरण के सहयोग से यह व्यवस्था शुरू की है.

फ्लाइब्रेरी को स्थायी रूप देने के लिए रोटरी क्लब विद्यापति और दरभंगा एयरपोर्ट प्राधिकरण के बीच समझौते पर हस्ताक्षर भी किये गये हैं. समझौते के तहत क्लब की ओर से नियमित अंतराल पर फ्लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें उपलब्ध करायी जाएंगी.

उड़ान के इंतजार में यात्री पढ़ सकेंगे किताबें

फ्लाइब्रेरी का उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा के दौरान किताबें पढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है. खासकर युवाओं को पठन संस्कृति से जोड़ने की दिशा में इसे एक पहल के रूप में शुरू किया गया है.

एयरपोर्ट निदेशक डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि पुस्तक दान भी शिक्षा दान है. डिजिटल युग में इस तरह की पहल से लोगों का किताबों के प्रति लगाव बढ़ेगा.

एक अच्छी किताब यात्रा को बना सकती है यादगार

क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉ शिव किशोर रॉय ने कहा कि एयरपोर्ट पर इंतजार के समय को सार्थक बनाने के उद्देश्य से फ्लाइब्रेरी शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि एक अच्छी किताब यात्रा को यादगार बना सकती है.

क्लब अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि फ्लाइब्रेरी क्लब के साक्षरता अभियान का हिस्सा है. भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे.

नियमित रूप से उपलब्ध करायी जाएंगी पुस्तकें

समझौते के तहत रोटरी क्लब विद्यापति की ओर से नियमित अंतराल पर फ्लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें उपलब्ध करायी जाएंगी. इससे एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को अलग-अलग विषयों की पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिल सकेगा.

मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष सह डीएमसीएच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संजीव कुमार, एयरपोर्ट अधिकारी बिरजू एवं सूरज चंद सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 37.71 करोड़ से बनेंगे 4 छह लेन टोल प्लाजा, करेह-अरई-कमला बलान पुलों के पास होगा निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >