Darbhanga News: दरभंगा एम्स का निर्माण शुरू- स्वास्थ्य मंत्री

Darbhanga News:स्वास्थ्य मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि दरभंगा एम्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. स्वास्थ्य मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि दरभंगा एम्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है. बुधवार को मंत्री ने एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. कहा कि आवश्यक प्रारंभिक कार्यों के लिए उपकरण तथा मशीन आना शुरू हो गया है. प्रारंभिक कार्य के लिए बालू, गिट्टी, मिट्टी गिराया जा रहा है. कहा कि जब कोई बड़े संस्थान का निर्माण होता है, तो सबसे पहले चहारदीवारी का कार्य शुरू किया जाता है. एम्स के बाउंड्री का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बाउंड्री के बाद एक विशाल भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा. आज शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल पर कई जेसीबी एवं मशीनों द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य प्रारंभ किया गया. मंत्री ने कहा कि दरभंगा समेत संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है कि एम्स निर्माण का काम शुरू हो गया है.

पीएम एवं सीएम की उपस्थिति में हुआ था भूमि पूजन

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्य किया गया था. भूमि पूजन के उपरांत निर्माण कार्य का प्रारंभ हो गया है. कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना था कि उत्तर बिहार में एम्स बने, जो आज से बनने लगा है. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि भू- राजस्व और भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक रामचन्द्र शाह, डीएम राजीव रौशन आदि मंत्री मंगल पांडेय के साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >