कुशेश्वरस्थान पूर्वी में सीओ गोपाल पासवान को भावभीनी विदाई, राकेश रोशन भारती का स्वागत

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में शनिवार को अंचलाधिकारी गोपाल पासवान को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर नव पदस्थापित सीओ राकेश रोशन भारती का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वक्ताओं ने गोपाल पासवान के कार्यकाल की सराहना की.

Darbhanga News: प्रखंड सभागार में शनिवार को स्थानांतरण पर अंचलाधिकारी गोपाल पासवान को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं नव पदस्थापित अंचलाधिकारी राकेश रोशन भारती का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यपालक सहायक अमित कुमार और कनीय अभियंता इंद्रजीत कुमार को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

यह भी पढ़ें: छात्र-शिक्षक अनुपात के आकलन के लिए सभी विद्यालयों से 24 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट

कार्यकाल की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा ने की, जबकि संचालन जितेंद्र ठाकुर ने किया.

वक्ताओं ने कहा कि गोपाल पासवान का कार्यकाल सक्रियता और पारदर्शिता के लिए याद रखा जाएगा. बाढ़ और आपदा के दौरान वे स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते थे. भूमि विवाद, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निबटारे को उन्होंने प्राथमिकता दी.

जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

कार्यक्रम में उसरी पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार राय, जदयू नेता गौरव प्रसाद राय, लक्ष्मण राय, राजेश चौपाल, जिप प्रतिनिधि रामशंकर शर्मा, राजेश पासवान और मो. इस्लाम सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि गोपाल पासवान ने सभी वर्गों की समस्याओं को नियमों के दायरे में रहकर समाधान करने का प्रयास किया.

कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उनका सहयोग हमेशा सराहनीय रहा.

नव पदस्थापित सीओ का हुआ स्वागत

विदाई समारोह में गोपाल पासवान को पाग, अंगवस्त्र, चादर और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान में उन्हें कभी घर से दूर होने का एहसास नहीं हुआ और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सहयोग उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रहा.

वहीं नव पदस्थापित अंचलाधिकारी राकेश रोशन भारती का पाग, चादर और पुष्पमाला से स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में बीडीओ, बीईओ प्रिंस झा, नदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >