महिला को झांसा देकर की 40 हजार रुपये की ठगी

पये की निकासी कर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 40 हजार नकदी ठगी कर ली.

बिरौल (दरभंगा).

सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये की निकासी कर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 40 हजार नकदी ठगी कर ली. पीड़ित उषा देवी ने बिरौल थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की है. एएसआइ जय नारायण यादव ने बताया कि घटना दोपहर एक बजे के करीब की है. भगत सिंह स्मारक चौक के समीप बाइक सवार ठग गिरोह के सदस्यों ने एक गली में जाकर नोट के आकार का बंडल रुमाल में बांधकर महिला को थमा दिया. उससे बोला कि रुपये का बंडल है, इसे आप अपने पास रखें. फिर महिला को झांसा देकर उसका पैसा लेकर ठग फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >