लगातार वर्षा से दर्जनों घरों में घुसा बरसात का पानीमुहल्लों की

सड़कें हुईं जलमग्न, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल दरभंगा : बदले मौसम के मिजाज से लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा से शहर में जगह-जगह पानी जमा हो गया है. मूसलाधार बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच […]

सड़कें हुईं जलमग्न, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल

दरभंगा : बदले मौसम के मिजाज से लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा से शहर में जगह-जगह पानी जमा हो गया है. मूसलाधार बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.
इस बीच एहतियातन विभाग ने बिजली की आपूर्ति रोक दी थी. तेज हवा व पानी से दोनार उपकेन्द्र में ब्रेकडाउन हो जाने से गड़बड़ी ठीक किये जाने के बाद देर रात आपूर्ति बहाल की जा सकी. वहीं ग्रामीण इलाके में इंसुलेटर पंक्चर के कारण कुछ देर बिजली बाधित होने की बात बतायी जा रही है. इधर देर रात रूक-रूक कर हुई बारिश से कई मुहल्ला जलमग्न हो गया. सड़क उंची होने तथा जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से दर्जनों घरों में पानी घुस गया है.
सड़कों पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया है.
इससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. इस्माइलगंज आदि मुहल्ले में लगे पानी को निकालने के लिए नगर निगम ने पम्पिंग सेट के द्वारा निकाले जाने के बाद भी पूरी तरह नहीं निकाला जा सका.
डीएमसीएच के मुख्य नाला में मिट्टी से भर दिये जाने के कारण इस्माइलगंज, पुरानी मुंसिफी, उर्दू, मौलागंज आदि कई मुहल्ला का जलनिकासी का रास्ता अवरूद्ध रहने के जलजमाव की समस्या बनी हुई है.
शहर के कई मुख्य नाला जाम रहने से काफी धीमी रफ्तार से जलनिकासी होने से जलजमाव की समस्या विकाराल हो गयी है. तेज हवा के साथ हुई वर्षा से नगर निगम परिसर व आस-पास के क्षेत्र, सुंदरपुर, बेला, लक्ष्मीसागर, फैजुला खां, इस्माईलगंज, उर्दू, कटरहिया, बंगालीटोला, बलभद्रपुर, लहेरियासराय गुदरी, अभण्डा आदि स्थानों पर अभी भी जलजमाव की समस्या बनी है. लिहाजा लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >