दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की एक लड़की घर से भागकर शादी रचा ली. इसको लेकर लड़की के पिता के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था.
लड़की की तलाश में पुलिस जुटी थी. शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के यहां मामला पहुंचा. श्री अहमद ने बताया कि उक्त लड़की के पिता द्वारा जाले थाना क्षेत्र के खरका वसंत गांव निवासी मिथुन राम से शादी तय की गयी थी. उसके बाद से लड़की व लड़का के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गया. एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा.
शादी से कुछ दिन पूर्व लड़का के परिजन ने दहेज की मांग की . दहेज देने में लड़की के पिता सक्षम नहीं हो सके. इस बीच लड़की की शादी दूसरे जगह तय कर दी गयी. इसकी जानकारी मिलते ही लड़की घर से फरार होकर मिथुन से शादी रचा ली. पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर एसडीपीओ के समक्ष लायी. एसडीपीओ के समक्ष लड़की ने लड़के के साथ रहने की बात स्वीकार की. उधर लड़का का कहना है कि पिता दहेज की बात कर रहे थे. इससे बचने के लिए दोनों ने भागकर शादी कर ली.
